वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल, विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। धमकी किस माध्यम से आई तथा किसने दी, इस बारे अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। एजेंसियां तथा पुलिस जांच में जुट चुकी है। यात्रियों को भरोसा दिया जा रहा है कि किसी प्रकार से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस बात की पुष्टि, विमान से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि विमान वर्तमान में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है, और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बता दें कि उक्त विमान मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। लेकिन, पता चलने पर विमान को डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसी तथा पुलिस जांच में जुट चुकी है। उल्लेखनीय है कि कई बार विमान को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन, जांच में हर बार अफवाह ही निकली है। लेकिन, एजेंसी तथा पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से देख रही है तथा हर पहलू की पड़ताल काफी बारीकी से कर रही है। बताया जा रहा है कि धमकी किस माध्यम से आई है, उस बारे भी पता लगाया जा रहा है। आरंभिक समय यात्रियों को इस बात का पता चला तो वे घबरा गए थे। लेकिन, क्रू मेंबर तथा पुलिस टीम ने उन्हें भली-भांति तरीके से समझाने की कोशिश को कामयाब कर लिया। फिलहाल, स्थिति संयम में है। विमान को रवाना करने का समय अभी तक तय नहीं हुआ।

