DIFFERENT STORY……विदेश से लौटे तो वे गांव के नए सरपंच बन चुके थे

PANCHAYAT POLLS PUNJAB 2024

SNE NETWORK.FATEHGARH SAHIB.

पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव खानपुर में सरपंच चुनाव के नतीजे ने हर किसी को चौंका दिया है। सरपंच चुनाव जीतने वाला प्रत्याशी बलजिंदर सिंह मतदान के दिन अपने गांव में ही नहीं थे। यहां तक कि परिवार ने भी उन्हें वोट नहीं डाला। क्योंकि उनका परिवार भी उनके साथ विदेश चला गया था। गांव के नए सरपंच बलजिंदर सिंह विदेश से लौटे तो वे गांव के नए सरपंच बन चुके थे।

पंजाब शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी सुपरिंटेंडेंट बलजिंदर सिंह पाकिस्तान के गुरुधामों में दर्शन करने गए थे और पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव खानपुर में सरपंच का चुनाव जीत गए। वह अपने परिवार के साथ 4 अक्तूबर से पाकिस्तान के गुरुधामों की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने सरपंच पद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सतनाम सिंह को 139 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया। बलजिंदर सिंह नामांकन भरने के बाद पाकिस्तान चले गए थे।

बलजिंदर सिंह के चुनाव प्रचार की मुहिम गांव के युवा और बुजुर्ग संभाली। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बलजिंदर सिंह प्रचार से दूर ही रहे। सरपंच बलजिंदर सिंह ने अपनी इस जीत के लिए गांववासियों और भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वे बिना किसी पक्षपात या पार्टी संबद्धता के गांव के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes