JALANDHAR BREAKING…यह शहर गोलियों से दहला….अब तक इतने की हुई मौत..घायलों की हालत चिंताजनक….क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

GUNSHOT SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

पंजाब के जालंधर शहर से अभी-अभी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बदमाशों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से 1 की मौत, जबकि, दूसरी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। गोली चलाने वाले बदमाश की पहचान मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चली आ रही है। कुल 5 राउंड गोलीबारी हुई। मरने वाले तथा घायल के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। पता चला है कि इस मामले में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने वाले फिलहाल पुलिस के मुताबिक फरार बताए जा रहे हैं। सकरे बाजार में दहशत का माहौल है। क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने का आरोप खिंगरा गेट के रहने वाले मनु नाम के बदमाश पर है। बताया जाता है कि करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस टीमें पहुंच गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवकों के गोलियां पेट में लगी है। वारदात से पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, उसके बाद गुस्से में आए आरोपियों ने गोलियां मार दी।


क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन से गोली के खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वारदात में कौन कौन आरोपी शामिल है, उनकी पहचान पहचान की जा रही है। बता दें कि जिस युवक पर गोलियां चलाने का आरोप है, उस पर पहले भी कई मामला दर्ज हैं। जिसमें हत्या की कोशिश सहित कई गंभीर केस हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes