PUNJAB…..तड़प-तड़प कर 2 युवकों ने तोड़ा दम…..सड़क पर बिखरा था खून

ROAD ACCIDENT SNE FRESH IMAGE

SNE NETWORK.JALHANDAR.

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर गुरमीत राम पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। मामला, जालंधर में थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के इलाके का बताया जा रहा है।


चौकी इंचार्ज गुरमीत राम ने बताया कि हरबंस लाल तथा मुनचुन साहनी दोनों निवासी बस्ती पीर दाद फैक्टरी में कार्य करते हैं तथा निजी कार्य के लिए दोनों एक्टिवा पर मंड इलाके में गए थे। उन्हें सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवारों को मंड से जालंधर कुंज गेट की तरफ जाते क्षेत्र में टक्कर मार दी है। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes