वरिष्ठ पत्रकार बरुण कुमार.पठानकोट।
यहां पर एक बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना हो चुकी है। राहत की बात रही है कि किसी प्रकार से कोई जन क्षति नहीं हुई। दुर्घटना अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की बताई जा रही है। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्राला में रेत भरी थी। वह जम्मू के लिए पीलीभीत (यूपी) से रवाना हुआ था। ट्राला चालक का हाथ टूट चुका है। सड़क सुरक्षा टीम की पुलिस राहत कार्य में जुटी है। रोड फिलहाल बंद कर दिया गया है। सामने से आ रही गाय को बचाने की खातिर यह दुर्घटना होने का कारण सामने आया।
जानकारी के अनुसार, एक ट्राला रेत से भरा अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था। चालक की गति बिल्कुल आम थी। जब एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो एक गाय सड़क आ गई। चालक गाय को बचाने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठा। ट्राला सड़क के दूसरी दिशा की तरफ पलट गया। उसी समय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी।
सड़क सुरक्षा राहत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक राहत कार्य जारी है। एक तरफ सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। चालक के हाथ में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बताया कि हाथ की हड्डी टूट चुकी है। सिर से भी चोटिल है। उपचार किया जा रहा है। ट्राला जम्मू जा रहा था। उसमें रेत थी।