EXCLUSIVE REPORT…बेजुबानों के आशियाने पर क्यों चलाया गया बुलडोज़र……मोदी साहब…क्यों है खामोश, जनता पूछे सवाल……सुनिए,प्रख्यात समाज सेवी का बड़ा बयान….?

BULLDOZER DEMOLISHED HYD. FOREST 1

पवन कुमार.अमृतसर (चंडीगढ़)।

हैदराबाद में स्थित 400 एकड़ में फैले वन को रात रातों काट दिया गया। जैसे ही जनता में इस बात के बारे पता चला तो सरकार तथा पुलिस प्रशासन ने उनके विरोध को दबाने के लिए लाठीया बरसा दी। सोशल मीडिया में इस सच्चाई के 2 वीडियो लगभग 3 मिनट के खूब तेजी से प्रसारित हो रहे है। उधर, इस मुद्दे को पंजाब प्रदेश के प्रख्यात समाजसेवी इंदरजीत सिंह ने काफी गंभीरता से उठाया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया में लगभग 4 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने इस मामले को लेकर देश की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार (पीएम साहब) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह अब खामोश क्यों होकर बैठ गए। क्यों बेजुबान प्रजातियों के आशियाने को तबाह कर दिया गया। क्यों, जंगल में बुलडोज़र चलाया गया। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने देश की सभी एनजीओ तथा आम-जनता से अपील की कि वह एक प्लेटफार्म में खड़ा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा बनाए, उसमें वे खुद आगे लगने को तैयार है। 

पिछले कुछ दिन से देश के हैदराबाद के एक क्षेत्र में स्थित जंगलों मेें कटाई का काम खूब तेजी से चल रहा है। बताया जाता है कि यह जंगल लगभग 400 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है। लाखों के हिसाब से यहां पर पक्षी तथा कई प्रकार जीव-जंतु से जुड़ी प्रजाति रहती है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो को देख कर हर किसी के रोमंटे खड़े हो रहे है। क्योंकि, सरकार ने वहां पर कई गुणा बुलडोज़र की मदद से वृक्षों की कटाई का काम चालू कर रखा है। पता चला है कि कटाई का काम देर रात चालू होता है जोकि सुबह बंद कर दिया जाता है। ऐसा, इसलिए, ताकि जनता उनका विरोध या फिर खलल न डालें। रिपोर्ट्स से पता चला है कि आम-जनता, छात्र संगठन ने सरकार के इस फैसले का जब विरोध किया तो उन पर लाठियां बरसा दी गई। कईयों को हिरासत में ले लिया गया। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि सरकार इस मुद्दे को दबाना चाहती है। 

आईटी पार्क बनाने की है योजना

सूत्रों से पता चला है कि इस जगह पर सरकार आईटी पार्क के अलावा कुछ अन्य चीजे बनाना चाहती है। लेकिन, उससे पहले ही लोगों का विरोध सरकार के लिए महंगा साबित हो रहा है। मालूम हुआ है कि इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी विरोध आरंभ कर दिया है। कई राजनीति पार्टियां केंद्र तथा स्थानीय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठ गई है। यह मुद्दा संसद में भी जल्द उठ सकता है। फिलहाल, जिस तेजी से यह काम चल रहा है , उसे रोकने के लिए एनजीओ तथा आम-जनता को आगे आने की आवश्यकता है। अन्यथा सरकार अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएगी। 

प्रख्यात समाजसेववी का वायरल वीडियो

शनिवार की देर सायं पंजाब के प्रख्यात समाजसेवी इंदरजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया (हैदराबाद जंगल कटाई के मुद्दे) पर खूब तेजी से प्रसारित हुई। वीडियो लगभग 4 मिनट का था। इसमें समाजसेवी ने देश की भाजपा सरकार का सख्त शब्दों में विरोध करते हुए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा सवाल पूछते कहा कि आप इस मुद्दे पर क्यों खामोश हैं, क्या आपको वन प्राणियों से बिल्कुल प्यार नहीं है। कैसे एक सरकारी आदेश ने 1 लाख वन प्रजातियों के आशियाने (जंगल) को तबाह कर दिया। राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी नहीं बख्शा गया। आईटी पार्क के स्वार्थ ने सबको तबाह कर दिया। वैसे ही पहले से वन तथा वृक्षों की कटाई करवा कर कुदरत के साथ धोखा किया जा रहा है। इससे मनुष्य को आक्सीजन की कमी तथा कैंसर जैसी भयानक बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। पिछले दिनों थाईलैंड तथा अन्य देशों में भूचाल ने वहां के शहर तथा लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया। यह कुदरत का मनुष्य को एक संदेश था कि अब भी सुधर जाए। लगता है मोदी जी अब भारत जैसे देश में भी इस प्रकार के हालात को पैदा करना चाहते है। लेकिन, हम लोग बिल्कुल ऐसा नहीं होने देंगे। एक बड़ा संघर्ष कर देश की सरकार को हिला कर रख देंगे। 

समाजसेवी ने देश की तमाम एनजीओ तथा राजनीति पार्टियों से अनुरोध करते कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम सबको इकट्ठा हो जाना चाहिए। इस मुद्दे पर मोर्चा लगाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो वह पंजाब से हज़ारों की संख्या में लोगों को इकट्ठा कर हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।  

100% LikesVS
0% Dislikes