पवन कुमार.अमृतसर।
पुरोहित की हिंदू समाज में एक महान देन है। वह हमेशा समाज की भलाई के लिए लोगों को ज्ञान तथा आस्था के प्रति जोड़ता है। लेकिन, अब पुरोहित (पंडित-पुजारी) की समाज में दूरगति होने लगी है। ताजा मामला, पंजाब की गुरु नगरी अमृतसर के साथ जुड़ा है। वहां के एक ऐतिहासिक मंदिर के प्रमुख पुरोहित पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि 2 पक्ष में मंदिर प्रबंधन को लेकर आपस में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज उसी विवाद में 2 पक्षों की आपसी झगड़े को छुड़ाने के लिए पुरोहित आगे हुए तो उन पर एक पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। मामला, पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस केस की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। किसी के खिलाफ मामला दर्ज होने या फिर हिरासत लेने के बारे अभी तक कोई पुलिस पुष्टि नहीं हुई।
घायल पुरोहित की पहचान विजय कुमार के तौर पर बताई जा रही है। इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.डी तिवारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए शहर के पुलिस प्रमुख से बातचीत की तथा पुरोहित के ऊपर हमला करने वाले हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार की सुबह अमृतसर के ऐतिहासिक मंदिर श्री राम तलाई में सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई का कार्य 2 पक्ष के लोग कर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष की दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। विवाद के उपरांत झगड़े का रुप धारण कर लिया। इसी बीच पुरोहित ने मामले को शांत करवाने के लिए दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष ने पुरोहित विजय कुमार की बात को समझ लिया, जबकि, दूसरे पक्ष के पास तेजधार हथियार थे जो उन्होंने पुरोहित पर हमला कर लिया। पूर्व में बेरहमी से पिटाई की गई। मन नहीं भरा तो पुरोहित पर तेजझार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच भक्त तथा आसपास के लोगों ने झगड़े को छुड़ाया।
लहूलहान पुरोहित को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।
भाजपा नेता ने हमले की निंदा की
भाजपा के वरिष्ठ नेता एन.डी तिवारी ने इस मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस प्रमुख को इस मामले के बारे बारीकी से बातचीत की है तथा हमलवारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनके मुताबिक, कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अब पुरोहित जोकि समाज का अहम हिस्सा है, उन पर जानलेवा हमला हो जाना, काफी गंभीर मामला है। किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। चेतावनी देते कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो बीजेपी कड़ा संघर्ष करेगी।