वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। उनके नाम की घोषणा उपरांत अब पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अब इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, शिअद के उपकार सिंह घुम्मन एवं भाजपा के जीवन गुप्ता के बीच चौकोना और दिलचस्प मुकाबला होगा।
कौन है जीवन गुप्ता
जीवन गुप्ता का परिवार शुरू से ही संघ के साथ जुड़ा है और युवा अवस्था से ही उनका राजनीति की तरफ झुकाव था। इसलिए उन्होंने भाजपा के साथ अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया और पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। अभी वे पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी के सदस्य हैं। इससे पहले प्रदेश महासचिव रहते हुए भी उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किया। जीवन गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव के पद से की। इसके बाद वे युवा मोर्चा के जिला प्रधान और फिर प्रदेश सचिव एवं महासचिव रहे। इसके बाद जीवन गुप्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने।
यह है भाजपा की रणनीति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा के पांच मंडलों के इंचार्ज नियुक्त कर दिए थे। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को सह-प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। मण्डल के इंचार्ज रहेंगे, उनके साथ में रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा। विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भारत नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री जगमोहन राजू। इस तरह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक अगर नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड। पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों एसबीएस नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़। पूर्व मंत्री पंजाब तिक्ष्ण सूद घुमार मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा।

