बेवफा निकला प्रेमी…..शादी से मना किया तो प्रेमिका ने उठाया वो कदम…जिसे देख पुलिस तथा परिवार रह गया दंग

वरिष्ठ पत्रकार.राजपुरा (पटियाला)। 

शादी से इन्कार के बाद युवती ने अपने प्रेमी के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका पूजा के प्रेमी अनूप कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला, पंजाब के राजपुरा में स्थित गुरु गोबिंद अमर दास कॉलोनी का बताया जा रहा है।  

मृतका के पिता संतोष कुमार ने राजपुरा सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पूजा का अपने पड़ोस में रहने वाले अनूप कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पूजा को शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह राजपुरा आकर रहने लगा और शंभू में एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। एक दिन पहले पूजा लुधियाना से राजपुरा स्थित अनूप कुमार के गुरु अमर दास कॉलोनी में किराए के कमरे में आई और अनूप से शादी करने की बात कही। इस पर दोनों के बीच तीखी तकरार हो गई, विवाद बढ़ने पर अनूप कुमार कमरे से बाहर चला गया। अनूप के जाने के बाद, पूजा ने उसी कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।


राजपुरा सिटी पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर अनूप कुमार पुत्र मथुरा, मूल निवासी उत्तर प्रदेश और वर्तमान में गुरु अमर दास कॉलोनी गांव ग्यासपुरा, लुधियाना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes