वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
वरना कार सवार 5-6 अज्ञात लुटेरों ने 5 दुकानों को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने बेखौफ होकर दुकानों के शटर तोड़े और अंदर घुसकर नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुकानदार पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामला, पंजाब के मोगा शहर में स्थित अमृतसर रोड की दुकानों से जुड़ा है।
दुकानदारों ने बताया कि करीब सुबह 3 बजे के आसपास एक वरना कार में आए 5-6 युवक उनकी दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने दुकानों में रखे कैश बॉक्स से नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। एक दुकानदार ने बताया कि उनके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट तौर पर लुटेरों की हरकत दिखाई दे रही हैं। पुलिस को सूचना दे दिया गया पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

