जानिए, पंजाब के कौन से शहर में हुआ धमाका…..कितने लोग झुलसे, अब वहां के ताजा हालात क्या, समझिए, इस रिपोर्ट में..?

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से दंपती बुरी तरह झुलस गए। महिला करीब 65 फीसदी झुलस गई है जबकि उसका पति 45 फीसदी झुलसा है। महिला की हालत गंभीर देख उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। सिलेंडर धमाके की ये घटना राजीव गांधी कॉलोनी में हुई। जहां दंपती किराए के कमरे में रहते है। महिला के पति विकास ने कहा कि वह आज सुबह कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी रीता गैस पर बर्तन रखकर सब्जी काट रही थी। तभी अचानक कमरे में आग लग गई। आग लगने के बाद अचानक धमाका हो गया। लोगों ने उसे और रीता को कमरे से बाहर निकाला।


पड़ोसी महिला ऋतु ने बताया कि कमरे में आग लगने के बाद रीता और विकास के चीखने की आवाजें बाहर आई। सभी लोग इकट्ठा हुए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। रीता और विकास के कमरे का सारा सामान जल गया है। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके रीता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक रीता करीब 60 से 70 फीसदी झुलस गई है। विकास करीब 45 फीसदी झुलसा है।

100% LikesVS
0% Dislikes