BIG-UPDATE….अंधाधुंध गोलियों से दहला शहर, अफरा-तफरी का माहौल….पुलिस जांच में जुटी 

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना / लुधियाना। 

पंजाब के खन्ना में एक घर पर दिनदहाड़े गाड़ी से आए कुछ अज्ञात आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था इसलिए दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और घर वालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के उपरांत सभी फरार हो गए। इस फायरिंग में जसप्रीत सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रोपड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उनको चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। गनीमत यह रही कि परिवार के बाकी सदस्य बच गए।


वहीं वारदात का पता चलते ही पुलिस जिला खन्ना की शीर्ष अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है। जसप्रीत को गोली लगी थी, अभी वह खतरे से बाहर है। फॉरेंसिक टीम सबूत इकट्ठा कर रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes