CRIME..अज्ञात हमलावरों ने युवक की कर दी हत्या…..सच छिपाने के लिए पुलिस बना रही मनगढ़त कहानी..जानिए, किस शहर का है मामला..?

Murder iamge 9.3.23 (FILE IMAGE_

वरिष्ठ पत्रकार.जगरांव / लुधियाना। 

मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार मुंह बांधे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोलियां चलाने के साथ-साथ उसकी स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल डाल आग के हवाले कर दिया। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के जगरांव में पड़ते गांव कोठे शेर जंग का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जसकीरत की अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल , किसी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी मुताबिक, पुलिस इस केस की हर पहलू की जांच पड़ताल हर पहलू पर कर रही है। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश से मामला जुड़ा होना बताया जा रहा है। 

जानिए, क्या था पूरा घटनाक्रम, इस खास रिपोर्ट में…?

दरअसल, मंगलवार की रात जसकीरत अपने घर कार सवार होकर जा रहा था तभी हमलावर नौजवान उसके पीछे लग गए। जैसे ही जसकीरत सिंह ने मेन रोड से गाड़ी कोठे शेरजंग की और मोड़ी, आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और माैके पर लोग पहुंचने लगे। हमलावरों ने जसकीरत सिंह पर लोहे के तेजधार हथियार से भी हमला किया और उसकी नई स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल डाल आग लगाकर फरार हो गए। 

हिम्मत दिखाते हुए जसकीरत गाड़ी से बड़ी मुश्किल से बाहर निकला। लोगों के अनुसार गाड़ी में रखा उसका एक रिवाल्वर और 2 मैगजीनें भी जल गईं। गंभीर हालत में पहले जसकीरत सिंह जस्सा को उसके बड़े भाई ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

…लो जी, सुन लो, पुलिस की अलग कहानी



उधर
, पुलिस अधिकारियों ने मामले को कुदरती घटना का रंग देना चाहा। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो मे यूरिया था जो फट गया और इसी वजह से गाड़ी में आग लग गई। घटना के चश्मदीदों का कहना है कि वहां गोलियां चलीं, जानलेवा हमला हुआ और पेट्रोल डाल गाड़ी को आग के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सच को दबा रही है।  

100% LikesVS
0% Dislikes