ACTION…..लो, जी अब पंजाबी गायक R Nait की खैर नहीं…….“315” ने फंसाया उन्हें, DGP करेंगे जांच, जानिए, किस नेता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

PUNJABI SINGER R-NAIT-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

गैंगस्टर कल्चर और युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति को लेकर राज्य सरकार ने पहले ही सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं कि कोई भी सिंगर या कलाकार ऐसा गीत न गाए या प्रचारित करे जो हथियारों के प्रदर्शन या गैंगस्टर मानसिकता को बढ़ावा देता हो। लेकिन इसके बावजूद हाल ही में रिलीज हुआ गाना “315” इन आदेशों की खुली अवहेलना करता नजर आ रहा है।
यह गीत 2 हफ्ते पहले रिलीज हुआ है, जिसे मशहूर पंजाबी गायक आर नेत (R Nait) और गायिका गुरलेज अख्तर ने गाया है। गाने के वीडियो में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया है और एक खतरनाक गैंगस्टर छवि को महिमामंडित किया गया है। वीडियो में पंजाबी मॉडल और खुद को समाज सेवक बताने वाले भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते हुए दिखाया गया है, जो युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकता है।


गाने के बोल हैं- “बिगड़ी मंढिर दिया भाजड़ा पवांदी, 1980 दी जम्मी 315”, जिसका मतलब है दुश्मनों को भगाने वाली 1980 में बनी गन 315। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस मामले को लेकर जालंधर के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि ऐसे गीत जो पंजाब में हिंसा, अवैध हथियारों की संस्कृति और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


शर्मा ने कहा कि “315 Boor” जैसे गीत पंजाब सरकार द्वारा तय की गई आचार संहिता की सीधी अवहेलना करते हैं और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के गाने न केवल समाज में डर और हिंसा का माहौल बनाते हैं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। इस शिकायत को AIG इंटेलिजेंस को मार्क कर दिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes