SALUTE TO BRAVE POLICE OFFICERS…..जानिए,किन-किन पुलिस अधिकारियों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाई…..अब उन्हें मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड..?

PRESIDENT AWARD POLICE OFFICER-SNE-1

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

DGP TWEET INFORMATION ABOUT PRESIDENT AWARD-2025

एडीजीपी एमएफ फारूकी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जवानों व अफसरों को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इस बात की पुष्टि, पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी ने की। 


जानिए, कौन है एडीजीपी फारुकी

एडीजीपी फारुकी मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है।1995 बैच के आईपीएस अधिकारी फारुकी की पहली नियुक्ति पंजाब के होशियारपुर में दिसंबर 1997 में बतौर एएसपी हुई थी। उसके बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। वह बीएसएफ में भी बतौर डीआईजी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में फारुकी स्टेट आर्म्ड पुलिस के एडीजीपी हैं।

उधर इंस्पेक्टर सुरेश लुधियाना कमिश्नरेट में काउंटर इंटेलिजेंस में शामिल हैं। 36 वर्ष से सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को साल 2016 में भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और साल 2023 में मुख्यमंत्री पदक मिल चुका है। उन्हें विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए 200 से अधिक प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्राप्त हैं। वे अच्छे एथलीट भी रहे हैं। इंस्पेक्टर कुमार ने कैश मैनेजमेंट फर्म सीएमएस के कार्यालय में पंजाब की सबसे बड़ी 8.49 करोड़ रुपये की डकैती को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।

PRESIDENT AWARD POLICE OFFICER-2025-SNE-2

…इन कर्मचारियों को भी मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड


इनके अलावा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इंटेलिजेंस-II गुर्दियल सिंह और एक पीपीएस अधिकारी, डीएसपी एसएसओसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह समेत इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह, एसआई अमरीक सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई अमृतपाल सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई भूपिंदर सिंह, एएसआई जसविंदरजीत सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह और एसआई कृष्ण कुमार को भी उनकी असाधारण सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes