वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को धमकी दी गई है। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को धमकी दी गई है। सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सिंगर मनकीरत औलख को जो मैसेज आया है, वह पंजाबी में है। मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है। देखते चल बेटे, अब तेरे साथ क्या-क्या होता है।
मनकीरत औलख मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होम लैंड हाइट में परिवार सहित रहते हैं। वे जहां सिंगिंग लाइन में सक्रिय है, वहीं समाज सेवा के क्षेत्रों में भी सहयोग करते है। उन्हें साल 2022 गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा था कि केवल 10 मिनट का फर्क रहा, वर्ना स्वर्ग सिधार जाता। जैसे ही यह मामला सामने आया है तो इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई थी। साथ ही उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी। मनकीरत औलख को यूथ अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा का करीबी माना जाता है। 7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-71 में कार सवार युवकों ने विक्की की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

