वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।

जीरकपुर में शादी में पटाखों की चिंगारी से एक पैलेस में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में उसने (आग) पैलेस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे कई फीट ऊंची दिखाई दे रही थी। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। गनीमत रहा है कि किसी जान का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग लगभग 1 दर्जन गाड़ियां पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि आग को बुझाने के लिए करीब 2 घंटे का समय लगा। ट्रैफिक जाम होने की खबरें भी सामने आ रही है। फिलहाल, सिविल तथा पुलिस प्रशासन आग के कारण का पता लगाने में जुटा है।

मामला दर्ज होगा
बताया जा रहा है कि जिस पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। वहां पर आग नियंत्रित ही नहीं था। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। उनके मुताबिक, घटना के समय काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रशासन की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उधर, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि आग लगने की सूचना पाने पर दमकल विभाग करीब 1 घंटा देरी से पहुंचा। ऐसे में लोगों में उनके प्रति रोष भी पाया गया। खैर, गैर-जिम्मेदारी को लेकर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, इस बारे भविष्य ही तय करेंगे।


