EXCLUSIVE-REPORT..‘मैं ऐसी दवा बना रहा हूं, जिससे पूरा घर अमीर हो जाएगा।’

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क।

 ‘मैं ऐसी दवा बना रहा हूं, जिससे पूरा घर अमीर हो जाएगा।’ हैदराबाद के राजेंद्रनगर में रहने वाले डॉ. अहमद सैयद मोइनुद्दीन ने ये बात अपने भाई उमर फारूकी को कही थी। 13 नवंबर को गुजरात ATS ने मोइनुद्दीन के घर छापा मारा, तो पता चला अमीर बनाने वाली वो दवा खतरनाक केमिकल रिसिन है, जिसे आतंकी संगठन ISIS लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल करता है।


ATS के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, मोइनुद्दीन ISIS के टेरर मॉड्यूल का हिस्सा है और देश में बड़े केमिकल अटैक की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रिसिन नाम का केमिकल बना रहा था, जो अरंडी के बीज से निकलता है। ATS ने 8 नवंबर को गुजरात के बनासकांठा से मोइनुद्दीन के साथ यूपी के शामली में रहने वाले आजाद सुलेमान शेख और लखीमपुर खीरी के मोहम्मद सुहैल सलीम खान को पकड़ा था। दोनों की उम्र सिर्फ 20 और 23 साल है। मोइनुद्दीन ने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की है। वो केमिकल एक्सपर्ट है।
ATS के मुताबिक, आजाद सुलेमान और सुहैल बीते 7 महीनों में लखनऊ में RSS मुख्यालय, अहमदाबाद की नरोदा फल मंडी, दिल्ली की आजादपुर मंडी और हरिद्वार के मंदिरों की रेकी कर चुके थे। दोनों के पाकिस्तान में कॉन्टैक्ट मिले हैं। वे राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास ड्रोन से गिराए गए हथियार और पैसे जुटाकर मोइनुद्दीन तक पहुंचाते थे।

100% LikesVS
0% Dislikes