AMRITSAR-VIRAL-NEWS….”पुलसिया पता नहीं कित्थे मरिया, ये बोल थे…आप विधायक धालीवाल के”…..SOCIAL-MEDIAL मीडिया में वाक्यात बना चर्चा का विषय

AAP-LEADER-DHALIWAL-IMAGE-AT-AJNALA-1

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

पुलसिया पता नहीं कित्थे मरिया, ये शब्द किसी आम जनता के मुंह से नहीं निकला हैं, बल्कि, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में विधानसभा हलका अजनाला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के थे। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी कार के काफिलों सहित चौक से गुजर रहे थे, तभी देखा कि वहां पर बहुत लंबा जाम लगा हुआ है। खुद अपनी कार से बाहर निकले तो पहले पुलिस की क्लास लगाई, फिर जाम को स्थिर किया। जाते-जाते उन्होंने पुलिस की तरफ इशारा करते हुए देख लेने का शब्द भी बोला। यह सारा वाक्यात किसी राहगीर ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया। शाम ढलते-ढलते सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल होने लगा। इस मामले को पूर्व मंत्री तथा पुलिस विभाग का कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। 

AAP-LEADER-DHALIWAL-TRAFFIC-JAAM-IMAGE-2

..जानिए, कौन है विधायक धालीवाल

AAP-LEADER-DHALIWAL-SHO-AGAINST-ABUSING-LANGUAGE

कुलदीप सिंह धालीवाल पूर्व में राज्य सरकार (आप) के मंत्री रह चुके हैं। एक समय उनका राज्य सरकार में कद काफी ऊंचा था। उनके पास लगभग 4 विभाग थे, लेकिन, पार्टी ने उनकी कारजगुजरी से इतना खुश नहीं थी तो उनसे एक-एक करके सभी विभाग वापस ले लिए गए। कुछ समय पहले उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य का प्रवक्ता नियुक्त किया हैं। फिलहाल, इस मामले को लेकर पार्टी की तरफ से कोई बयान या सफाई सामने नहीं आई। लेकिन, कयास इस बात के लगाए जा रहे है कि धालीवाल के लिए आने वाले समय में कई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। 

AAP-LEADER-DHALIWAL-STATEMENT
100% LikesVS
0% Dislikes