एयरपोर्ट यात्री आपस में भिड़े….विवाद के पीछे इंडिगो फ्लाइट न मिलना…?

passenger-crying-indigo-flight

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से लगातार पांचवें दिन लोग परेशान हैं। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। 3 से 4 दिनों से लोगों को सामान नहीं मिला है। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री रोते नजर आए।

इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लाइन में खड़े होने के विवाद में आपस में भिड़ गए। उधर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ आई बिल्ली भी फ्लाइट के इंतजार में परेशान नजर आई।

100% LikesVS
0% Dislikes