SNE NETWORK.CHANDIGARH/NATIONAL-DESK.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में सजा काट रहे बब्बर खालसा से जुड़े जगतार सिंह हवारा ने पैरोल के लिए सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार, हवारा को 6 घंटे की पैरोल मिल सकती है। इस दौरान वह अपनी बीमार मां से मिलेगा। इससे पहले हवारा को गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पैरोल मंजूर हुई थी, लेकिन उसने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने जाने से इनकार कर दिया था।
वह चाहता था कि उसे सामान्य पैरोल दी जाए, लेकिन जेल अधिकारियों का तर्क था कि हाई-रिस्क कैदी होने के कारण पैरोल के दौरान उसके साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की सिफारिश की थी। यह मांग मानवीय आधार पर की गई थी। बताया गया कि हवारा की 80 वर्ष से अधिक उम्र की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी हालत नाजुक है।
चूंकि मामला दिल्ली की जेल से जुड़ा
सीएम ने राज्यपाल को भरोसा दिया था कि हवारा को पैरोल मिलने पर पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। चूंकि मामला दिल्ली की जेल से जुड़ा है, इसलिए पैरोल को लेकर राज्यपाल की सिफारिश महत्वपूर्ण थी। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से बात करने का भरोसा दिया था।
31 वर्षों से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा
31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ सिविल सचिवालय के बाहर हुए बम धमाके में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। मामले में जगतार सिंह हवारा को 2007 में मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में 2010 में हाई कोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया। हवारा करीब 31 वर्षों से जेल में बंद है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AMRITSAR###LUDHIANA###CHANDIGARH###PATIALA###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###FRANCE###VIETNAM###IRELAND###NETHER-LAND###SGPC###SUKHBIR###BADAL###


