AMRITSAR-REPORT..पाकिस्तान तथा विदेश के एक देश से चल रहा था ड्रग का नेटवर्क…………गिरफ्तारी हुई अमृतसर-तरनतारन के अलग-अलग क्षेत्र से…..जानिए, कितनी मात्रा में ड्रग्स तथा आइस (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई

CP-ASR-10.12.25

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.चंडीगढ़। 

CP-ADDRESSED-PC-WITH-POLICE-TEAM

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हैंडलर्स से जुड़े एक संगठित ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए 4.083 किलो आइस (मेथामफेटामाइन) और 1.032 किलो हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि नेटवर्क से जुड़े 3 प्रमुख तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी कथित अपराधियों के खिलाफ थाना गेट हकीमां में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के तहत अलग-अलग धारा में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए कथित अपराधी जिला अमृतसर तथा तरनतारन के अधीन क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच पड़ताल में पाकिस्तान तथा विदेश में बैठे बड़े तस्करों के साथ संबंध होने की बात सामने आई हैं। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। 

DGP-TWEET-10.12.25

 
…इस रिपोर्ट में समझिए, पुलिस कैसे नेटवर्क तक पहुंची


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह ड्रग नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर संचालित किया जा रहा था। तस्कर लगातार वॉट्सऐप और वर्चुअल नंबर बदलकर पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों का पूरा मॉड्यूल ध्वस्त कर दिया।


जानिए…कथित अपराधियों की पहचान

गांव दाऊ के, जिला अमृतसर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर (25), जिला तरनतारन निवासी महावीर सिंह (33) के तौर पर हुई। पुलिस प्रमुख ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी थाना गेट हकीमां तथा स्टेट ऑपरेशन सेल द्वारा की गई। दोनों के खिलाफ थाना छेहरटा तथा गेट हकीमां अलग-अलग थाना में मामला दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes