AMRITSAR….फिर से नशा करती कुछ लड़कियों की वीडियो हुई वायरल….मामला पहुंचा पुलिस के पास

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

DRUGEE-GIRLS-RAN-AWAY-2

नशा करने वाली कुछ लड़कियों ने सड़क पर ही हंगामा कर दिया। उनके पिता ने रोकने की कोशिश की तो लड़कियां उनके साथ ही धक्का-मुक्की करने लगी। आसपास के लोगों से भी झगड़ा करने लगी। इसके बाद पिता एक लड़की का बाल पकड़कर खींचकर ले जाने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्हें ही थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान लड़कियां अपना हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गई। मामला, पंजाब के अमृतसर में स्थित एक क्षेत्र से जुड़ा हैं। अब इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है। इसमें एक लड़की सड़क किनारे गाड़ी के पीछे छिपकर नशीला पदार्थ सूंघ रही है।

DRUG-TAKEN-GIRLS


इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो वीडियो सामने आई है, उसकी जांच शुरू कर दी है। नशा करने वाली कौन सी लड़कियां हैं, कौन सा नशा करती हैं और कहां से लाती हैं, इसके बारे में जांच की जा रही है। इसके अलावा लड़कियों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी ताकि वह नशे की गिरफ्त में न फंसे।

83% LikesVS
17% Dislikes