वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।

पंजाब पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर ड्रग तस्करी मॉड्यूल पर बड़ा एक्शन किया है। पुलिस ने फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान से जुड़े क्रॉस-बॉर्डर के पास से दो तस्करों काबू किया है। उनके पास से 4.013 किलोग्राम हेरोइन हुई। यह जानकारी पंजाब पुलिस की तरफ से दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई थी। पुलिस ने पीछे के सभी लिंक स्थापित कर लिए हैं, जो इस ऑपरेशन के पीछे मजबूत सीमा पार कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं।
जानकारी के मुताबिक इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में दृश्यता कम रह जाती है। इसी चीज का फायदा उठाकर यह सारी कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस अलर्ट थी। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने अभी तक नाम जारी नहीं किए है। लेकिन इतना साफ किया गया है कि इस बारे में में थाना ममदोट, फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
केंद्र और पंजाब सरकार सीमा पार से तस्करी रोकने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही हैं। एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है। लेकिन अब पुलिस के सामने एक नई चुनौती सामने आ रही है। क्योंकि अब ऐसे ड्रोन सरहद पार से आ रहे हैं, जो भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद वापस लौटने में सक्षम हैं। कई बार ये ड्रोन एंटी-ड्रोन सिस्टम से भी बच निकल रहे हैं। पुलिस अब इस समस्या पर रोक लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसके अलावा, सरहदी इलाकों में कैमरे लगाने सहित अन्य कार्रवाइयाँ भी की जा रही हैं।

