BREAKING NEWS…AMRITSAR के ‘सिमरन’ की ‘CANADA’ में दोस्तों ने गोलियों मार हत्या की…….परिवार में छाया मातम

FILE-IMAGE-OF-SIMRANJIT-SINGH

पवन कुमार.अमृतसर। 

पंजाब के जिला अमृतसर में स्थित गांव देवीदास पुरा में रहने वाला एक हंसता खेलता खुशहाल परिवार, कनाडा से आई एक बुरी खबर ने सब को झकझोर कर दिया। पता चला है कि कनाडा में परिवार के एक बेटे की उसके दोस्तों ने ही हत्या कर दी। वारदात को अंजाम गोलियों से दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पैसों को लेकर हत्या की गई। फिलहाल, इस बात की कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। कनाडा पुलिस ने कुछ लोगों की खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया, जबकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उधर, देवीदास पुरा में परिवार का रो रोकर बुरा हाल हैं। 

पता चला है कि छात्र सिमरनजीत सिंह पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा कुछ वर्ष पहले आया था। वह पढ़ाई में भी अच्छा था। उसके पास अमेरिका का भी 10 साल का वीजा था। वहां पर उसके पंजाबी समुदाय के कुछ दोस्त बन गया। आपस में खासा प्यार भी था। एकदम उनकी नियत बदल गई तथा उससे पैसे की मांग करने लग पड़े। मना करने पर झगड़ा करने लग पड़े। फिर बाद में पिस्टल से उस पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन के करीब गोलियां चलाई गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व रास्ते में दम तोड़ दिया। 

परिवार को जब उनके बेटे की मौत की खबर पता चली तो एकदम माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में परिवार का अच्छा रसूख माना जाता है। सभी लोग मिलनसार हैं। किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं हैं, बल्कि, गरीब तथा जरूरतमंदों की  हमेशा मदद करते हैं। परिवार का कहना है कि बेटे को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था। पिछले समय बेटे से फोन पर बात हुई थी, उसने कहा था कि वह अब जल्द ही पीआर होने जा रहा है। फाइल पास हो चुकी हैं। लेकिन, इस दुखदायक खबर ने परिवार के सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। परिवार ने कनाडा सरकार तथा पुलिस से इंसाफ की मांग करते कहा कि कथित अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। भारत सरकार से मांग करते कहा कि उनके बेटे के शव को वापस लाने के लिए मदद की जाए। 

67% LikesVS
33% Dislikes