BIG-UPDATE….आखिर, लारेंस गैंग ने गुरु रंधावा के जिम में गोलियां चलाने के बाद क्या लिखा पोस्ट में…किस को कहा सुधर जा…नहीं तो जान से धोना पड़ सकता है हाथ, अब तक पुलिस जांच में क्या निकल कर आया सामने

GURU-LAWRENCE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR/CHANDIGARH.

लॉरेंस गैंग ने गुरु रंधावा पर फायरिंग के बाद बताया है कि सलमान खान से नजदीकियों के चलते यह एक्शन लिया गया है। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

गुरु रंधावा सलमान खान – फाइल फोटो

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं।

कुख्यात GANGSTER लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो जारी कर गुरु रंधावा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पोस्ट में गुरु रंधावा के बारे में लिखा है- इसे समझाया था कि सलमान खान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन है, लेकिन ये उसके बहुत करीबी बन रहा था। जितने भी देशद्रोही हैं, जहां भी छिपे हैं, वहीं पर मारेंगे।

मौके से फरार

हमलावरों ने जिम पर कम से कम 7 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

गुरु रंधावा ने पिछले साल दिल्ली में जिम ब्रांड 24 आवर्स फिटनेस की शुरुआत की थी। - फाइल फोटो

गुरु रंधावा ने पिछले साल दिल्ली में जिम ब्रांड 24 आवर्स फिटनेस की शुरुआत की थी। – फाइल फोटो

तफ्तीश के लिए कई टीमें गठित-DELHI-POLICE

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मामले की तफ्तीश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इस मामले को फिरौती, गैंगस्टरों की आपसी रंजिश और मालिकों की किसी निजी दुश्मनी के एंगल से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

सामने आई पोस्ट में क्या-क्या लिखा…

घटना के बाद वायरल की गई पोस्ट में लिखा है- जय महाकाल, जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को। जो आज ये 24HS FITNESS (24 आवर्स फिटनेस) दिल्ली में गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वह मैंने अनिल पंडित USA और लॉरेंस ग्रुप ने की है।

पोस्ट में आगे लिखा है- ये सलमान खान से कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। इसे हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वे किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच। पोस्ट में अंत में नोट लगाकर लिखा गया है- और जितने भी ये देशद्रोही हैं, जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पर ही मारेंगे। अंत में सलाम साहिदा नू, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हैरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू और अंकित सेरसा का नाम लिखा है।

हमले के बाद यह पोस्ट सामने आई। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हमले के बाद यह पोस्ट सामने आई। हालांकि, SNE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।###CANADA###USA###GANGSTER-LAWRENCE-BISHNOI-NEWS###PUNJAB###NEW-DELHI-INDIA###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###GERMANY###FRANCE###ITLAY###UKRAINE###DUBAI###@

100% LikesVS
0% Dislikes