SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

कॉकरोच जनता पार्टी की अब पंजाब में एंट्री। (FILE-IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी काकरोच जनता पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। वह इसके लिए पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।

X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी
दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में “सत श्री अकाल” कहकर की। उन्होंने बताया कि वे 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों।
यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है।
इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है। CJP अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में NEET परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल सात राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी -CJP
लखनऊ के बाद अब अमृतसर (पंजाब), जयपुर (राजस्थान), बेंगलुरु (कर्नाटक) और हैदराबाद (तेलंगाना) में भी विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।###USA###UK###CANADA###CJP-NEWS###PUNJAB###AMRITSAR###CHANDIGARH###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###

