SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ये वीडियो किया शेयर। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK).
भारत और फ्रांस की दोस्ती का एक अनोखा और फिल्मी अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस के ‘नीस’ दौरे का एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का सुपरहिट पंजाबी गाना ‘आरी आरी’ बज रहा है। इस सिनेमाई वीडियो क्लिप में दोनों वैश्विक नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन की खास झलकियां दिखाई गई हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ये वीडियो किया शेयर। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK).
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की शुरुआत बेहद गर्मजोशी के साथ होती है, जिसमें दोनों नेता आपस में हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी की इस यात्रा के सबसे अहम पलों को पिरोया गया है। वीडियो मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी , इनोवेशन और भारत-फ्रांस की मजबूत होती दोस्ती पर केंद्रित है।
पंजाबी संगीत का यह अनूठा इस्तेमाल
बड़ी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में पंजाबी संगीत का यह अनूठा इस्तेमाल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स 2026’ और ‘ग्लोबल एआई शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस सफल दौरे के समापन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस खास सिनेमाई वीडियो को शेयर कर पीएम मोदी को एक अनोखे अंदाज में “थैंक यू” कहा है।

पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों का किया धन्यवाद। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK).
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा बॉलीवुड स्टाइल में शेयर किए गए वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने इस अनोखे स्वागत के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और फ्रांस आने वाले समय में न सिर्फ पारंपरिक क्षेत्रों में, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक, इनोवेशन और उभरते हुए नए उद्योगों के क्षेत्र में भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे।
ये वीडियो रविवार देर रात पोस्ट की
मैक्रों ने अपने फेसबुक पेज पर ये वीडियो रविवार देर रात पोस्ट की। जिसे चंद घंटों में 1.5 मिलीयन लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख लोग पसंद कर चुके हैं और 2500 से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं। फेसबुक यूजर्स इस वीडियो पर भारत-फ्रांस के बेहतर रिश्तों को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फ्रांस में भी धुरंधर चल रही है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैक्रों भाई भी धुरंधर के फैन हैं।
फ्रांसीसी यूजर भी इस मुलाकात को एतिहासिक बता रहे हैं
वहीं, फ्रांसीसी यूजर भी इस मुलाकात को एतिहासिक बता रहे हैं। नीस शहर की खूबसूरत वादियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार सेल्फी साझा की। इस खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, नीस में मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमारे बीच हुई यह बातचीत बेहद फलदायी और सकारात्मक रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत-फ्रांस की यह ऐतिहासिक साझेदारी आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।###FRANCE###USA###UK###CANADA###FRANCE-PRESIDENT-UPLOADED-PUNJABI-SONG-AARI-AARI-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###AUSTRIA###HUNGRY###GERMANY###ITLAY###@

