SNE NETWORK.MOGA.
बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में देर रात फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। बाघापुराना के विधायक इसी गांव के हैं। मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चीदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
रास्ते में ही उसकी मौत हो गई-POLICE
POLICE ने बताया कि देर रात फायरिंग हुई है। गोली लगने से जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है, जिसके चलते इस घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।###UK###CANADA###USA###MOGA-FIRING-ONE-DIED-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###CHINA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

