SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
अमृतसर-जालंधर-लुधियाना-पटियाला रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धमकी में 18 जून से 30 सितंबर तक रेल यात्रा से बचने की चेतावनी दी गई है। पिछले दो माह के दौरान रेलवे ट्रैक को उड़ाने की यह तीसरी धमकी है।
ट्रेनों में भी चौकसी बढ़ा दी गई
धमकी को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों की मदद से स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। यात्रियों और उनके सामान की भी गहन जांच की गई। उच्च अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ाने, स्टेशन परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा उपकरणों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए हैं। गोल्डन टेंपल मॉडल स्टेशन पर स्थापित स्कैनर मशीनों और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरों को लगातार चालू रखने को कहा गया है। ट्रेनों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।###USA###UK###CANADA###THREAT-NEWS-AMRITSAR-CHANDIGARH-NEWS###PUNJAB###INDIA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###@

