AMRITSAR-BREAKING……आखिर, कौन है ये तस्कर, जिससे बीएसएफ ने बरामद किया भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा, क्या है उसका पाकिस्तान कनेक्शन, जानेंगे, इस डिटेल रिपोर्ट में….?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन ने वीरवार देर रात एक विशेष कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गांव हरड़ खुर्द के निकट की गई, जहां से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ओर अन्य सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकवादियो की ओर से सीमा पार भेजी गई थी।

बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश है कि हथियारों की खेप किस नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की संख्या को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील है।###USA###CANADA###UK###WEAPON’S-RECOVERED-BY-BSF-AT-AJNALA-SECTOR-NEWS###AMRITSAR###PUNJAB###INDIA###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###@

100% LikesVS
0% Dislikes