SNE NETWORK.SUKTANPUR LODHI-KAPURTHALA.

वारदात के बाद भाग रहे नाकाब पोस आरोपी सीसीटीवी में कैद (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पंजाब में फिरौती को लेकर फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले रेस्टोरेंट के मालिकों को लाखों रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरे फोन कॉल आए थे, जिसके चलते इस हवाई फायरिंग को उसी फिरौती के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मौके पर एक गोली चलने की बात कही जा रही है, जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

(VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पुलिस या किसी प्रामाणिक स्रोत ने इस सोशल मीडिया दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की
इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। ‘chan_dhillon307’ नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में कहा गया है कि फिरौती के फोन कॉल का जवाब न मिलने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस या किसी प्रामाणिक स्रोत ने इस सोशल मीडिया दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्ट ली गई वारदात की जिम्मेदारी
बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद
डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी तक रेस्टोरेंट प्रबंधन या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं, जिनके हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल
इस घटना के बाद से सुल्तानपुर लोधी के व्यापारिक समुदाय और दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे तकनीकी साक्ष्यों और आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहनता से तफ्तीश कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के असली कारणों और इसके पीछे शामिल चेहरों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।

कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा फायरिंग की गई
डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सुलतानपुर लोधी में बरिस्ता कैफे के मालिक ने बताया कि उनके नौकर ने उन्हें बताया कि देर रात कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा फायरिंग की गई है। घटना स्थल पर जांच करने के उपरांत वहां से कोई खोल वगैरा नहीं मिला है फिर भी शिकायत के आधार पर तथा सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध बाइक सवारो की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा###USA###UK###CANADA###GANGSTER-NEWS###PUNJAB###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###GERMANY###ITLAY###FRANCE###EUROPE###@

