SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

3 लोगों को गोलियां मारकर हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद के सिर में गोली मार ली। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
BATALA में देर रात एक व्यक्ति ने जहां जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने उसे रोकने के लिए आगे आए अपने ही फौजी दोस्त को भी गोली मार दी। इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद के सिर में भी गोली मार आत्महत्या कर ली। इन सभी की लाशें घर के अंदर, बाहर और आरोपी की लाश घर की किचन में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर झाड़ियों में मिला फौजी दोस्त का शव। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
यह वारदात बटाला के थाना सेखवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव मुंडी कराल में रहने वाले व्यक्ति मनजोत सिंह का अपने ही परिवार से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि मनजोत अपना आपा खो बैठा। उसने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और सबसे पहले अपनी सगी चाची हरजीत कौर की छाती में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने महज 12 साल के मासूम चचेरे भाई हरी अमृतपाल सिंह को भी गोली मार दी। इन दोनों की लाशें घर के आंगन और कमरे में पड़ी मिलीं।

तीन लोगों को गोलियों से भूनने के बाद आरोपी ने खुद के सिर में गोली मार ली। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
गोलियों की आवाज और चीख-पुकार सुनकर मनजोत का दोस्त परगट सिंह मौके पर पहुंचा। परगट सिंह भारतीय सेना का जवान था। उसने मनजोत को रोकने की कोशिश की तो उसने फौजी दोस्त को भी घर के बाहर दौड़ाकर सीने में गोली मारी। पुलिस को उसकी लाश घर के बाहर मौजूद झाड़ियों में पड़ी मिली है। 3 कत्ल करने के बाद आरोपी मनजोत सिंह अपने घर की रसोई में गया और वहां उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके हाथ में पिस्टल लगी हुई थी।

हरजीत कौर की लाश ले जाती पुलिस। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA###TRIPLE-MURDER-SUICIDE-NEWS-BATALA###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###EUROPE###GERMANY###ITLAY###ROME###@

