VIRAL-VIDEO….संपत्ति कारोबारी के घर पर बदमाशों का हमला…..चारों तरफ दहशत का माहौल, इसके पीछे असल घटना की वजह ढूंढने में जुटी पुलिस

SNE NETWORK.MOHALI.

हाथ में हथियार लेकर ईंट मारता हमलावर। - Dainik Bhaskar

हाथ में हथियार लेकर ईंट मारता हमलावर। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

चंडीगढ़ के धनास इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 2 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों हमलावर हाथों में तलवार और डंडा लेकर घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक हमलावर दूसरे से बार-बार कहता रहा, “गोली मार दो।”

घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। सारंगपुर थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

हमलावर तलवार लेकर जाता हुआ।

हमलावर तलवार लेकर जाता हुआ। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

प्रॉपर्टी डीलर गगन ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे घर पहुंचे था। घर आने के बाद वह परिवार और बच्चों के साथ बैठे हुए थे। करीब 15 से 20 मिनट बाद अचानक किसी ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।

एक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था

आवाज सुनकर वह छत पर गए और बाहर झांककर देखा। वहां 2 युवक खड़े थे। एक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था। जबकि दूसरे ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंका हुआ था। एक के हाथ में तलवार और दूसरे के हाथ में डंडा था। दोनों लगातार दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

दरवाजा न खोलने पर हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

दरवाजा न खोलने पर हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

हथियारबंद युवकों को देखकर वह तुरंत वापस घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया

गगन ने पुलिस को बताया हथियारबंद युवकों को देखकर वह तुरंत वापस घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। दोनों आरोपी लगातार दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान एक युवक दूसरे से कह रहा था, गोली मार दो। गगन ने बताया कि यह आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे घबरा गए। परिवार ने खुद को सुरक्षित रखते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया

कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तब तक दोनों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची।

हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं

पुलिस पूछताछ में गगन ने बताया कि उनकी किसी के साथ ऐसी कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं है, जिसके चलते कोई उनकी हत्या करने के इरादे से घर तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा- मैं हमलावरों को पहचानता नहीं हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे किस मकसद से मेरे घर आए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में दोनों संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा होने के कारण उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।###USA###UK###CANADA###GOVT.-OFFICE-NEW-TIME-SCHEDULE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes