चर्चा का विषय….नालायक और अपराध को अनदेखा करने वाली थाना मेहता पुलिस 

Punjab-Police-Logo-resized

अपराध की अनदेखी, घूसखोरी,आलसी जैसे अवगुण की वजह से इन दिनों खूब बहस की चर्चा छिड़ी है। ताजा उदाहरण, रविवार सायं एक मजहार मेले के दौरान सड़क पर हुए गुंडागर्दी के नाच ने इस बात को साबित कर दिखाया। कैसे, 2 पक्षों के झगड़े को छुड़ाने की बजाय पुलिस की गाड़ी सरेआम अपराध को अनदेखा करते हुए वहां से गुजर गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक को पीट-पीट कर अधमरा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया में वीडियो को अपलोड कर एक पक्ष के गुंडातंत्र ने मेहता पुलिस को साफ संदेश दे दिया कि उनके भीतर कानून का कोई खौफ नहीं है। खैर, इस तरह से ये कोई पहला मामला नहीं है, पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए, जिसे मेहता पुलिस ने आजतक सुलझाया ही नहीं। इसी वजह से मेहता पुलिस हमेशा ही सवालों के घेरे में रही है। 

खैर, चर्चा इस बात की भी चल रही है कि ये मामला एक राजनीतिक पार्टी  के मजबूत नेता के इशारे पर हुआ। उक्त नेता सत्ताधारी पार्टी तथा विपक्षी पार्टियों के सभी नेताओं से ऊपर साख रखता है। थाना तथा प्रशासन में ऐसी उसकी खूब तूती बोलती है कि कोई भी उसके या फिर बेहदी करीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से पूर्व सौ बार सोचता है। ऐसे में अपराध की लगाम उसके हाथ में है। यहां पर सोचने वाली बात तो यह है कि आखिर, सत्ताधारी पार्टी का तंत्र क्यों नहीं उसे अभी तक कुचल पाया। सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस शैतानी दिमाग वाले सियासतदान के हाथ में सभी नेताओं के कमजोर पहलू तथा कई पुराने राज छिपे है। इसलिए, कोई भी उसके खिलाफ मोर्चा खोलने से पहले सौ बार सोचता है। 

ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि मेहता थाना के दरोगा वाली कुर्सी काफी बहुमूल्य मानी जाती है। माना जाता है इस थाना का प्रभारी लगने के लिए प्रत्येक एसएचओ इस दौड़ में शामिल होने के लिए पूरी-पूरी दिलचस्पी दिखाता है। चर्चा, इस बात की भी इस थाना के दरोगा को लॉटरी सिस्टम के जरिए लगाया जाता है।  खूब मोटा पैसा ऊपरी स्तर के अधिकारियों के पास पहुंचने के उपरांत यहां की कुर्सी नसीब होती है। माना जा रहा है कि यहां का दरोगा दिनों महीनों में लाख-करोड़पति बन जाता है। अजीब बात तो यह है कि अब तक विजिलेंस टीम ने क्यों नहीं कोई दरोगा रिश्वत लेते यहां से पकड़ा नहीं है। यहां पर सवाल यह भी उठ रहा है कहीं विजिलेंस तथा थाना के बीच कोई खिचड़ी तो नहीं पक रही है, जिसके जायके का संवाद दोनों तरफ से लिया जा रहा है। 

विनय कोछड़, प्रधान संपादक…एसएनई नेटवर्क। ###USA###UK###CANADA###MEHTA-POLICE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@         

100% LikesVS
0% Dislikes