SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
केंद्र सरकार ने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया है। भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लो की अपील के बाद यह कमेटी बनाई गई। इसकी पुष्टि भाजपा नेता आरपी सिंह ने की। कमेटी फिल्म की सामग्री, तथ्यों और प्रस्तुत किए गए विषयों का अध्ययन करेगी। दावा है कि फिल्म सेंसर बोर्ड से अप्रूवल नहीं थी।
यह फिल्म् पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित थी। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर इसे अचानक हटा दिया गया।
जसवंत खालड़ा को घर के बाहर से किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने 16 साल की लंबी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद दोषी पुलिस वालों को सजा हुई। वह पति के इंसाफ के लिए ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ीं।
कौन थे जसवंत खालड़ा
हालांकि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने दोषियों को तो सजा दिला दी लेकिन उनके पति के साथ क्या हुआ, आज तक पता नहीं चला। घर से किडनैपिंग के बाद उनका कत्ल कैसे किया गया, किसी ने इसके बारे में राज नहीं उगला। 6 सितंबर 1995 की सुबह जसवंत सिंह खालड़ा अमृतसर स्थित अपने घर के बाहर कार धो रहे थे। तभी पंजाब पुलिस के मुलाजिम उठा ले गए। घटना के तुरंत बाद परमजीत कौर खालड़ा ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और उन पुलिस अधिकारियों की पहचान की। उसी दिन उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों और पंजाब सरकार को टेलीग्राम भेजकर पति को पुलिस ने हिरासत में लेने की बात बताई और उन्हें तुरंत अदालत के सामने पेश करने की मांग की।
बादल ने सब कुछ भूल जाने के लिए मजबूर किया
परमजीत कौर खालड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि पति को इंसाफ दिलाने के लिए वह पंजाब की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल के साथ भी चलीं। उन्होंने बताया कि जब प्रकाश सिंह बादल सीएम थे, तो उनसे मिलीं लेकिन जवाब मिला कि इस केस को भूल जाओ। परमजीत कौर खालड़ा ने बताया कि उनके पति अकाली दल के साथ जुड़े थे, उम्मीद थी कि वहां से इंसाफ मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।###USA###UK###CANADA####JASWANT###KHALDA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

