SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म सतलुज के प्रसारण पर रोक है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है मगर उसके बावजूद इस फिल्म का प्रसारण गांवों और गुरुद्वारों में किया जा रहा है। जालंधर के साथ लगते कुछ गांवों के गुरुद्वारों में भी दिखाई जा रही है। जालंधर के गांव कंगनीवाल में बने गुरुद्वारा साहिब में यह फिल्म दिखाई गई थी।
गांव के रहने वाले हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब इस फिल्म को गुरुद्वारा साहिब में दिखाया जाना था तो गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर से एलान किया गया था। एलान के बाद शाम 7 बजे तक लोग गुरुद्वारा साहिब में आने लगे थे। फिल्म देखने पहुंची महिला सतवंत कौर ने कहा कि वाहेगुरु मेहर करें और ऐसा दौर फिर कभी वापस न आए।###USA###UK###CANADA###FILM-SATLUJ-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

