EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR.
दिखने में सूट-बूट वाला बाबू , प्रमुख सचिव जैसी धौंस, इन दिनों जिला तरनतारन जिलाधीश के ड्राईवर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चर्चा इस बात की भी चल रही है कि उनके हर अच्छे-बुरे काम में उनका सहयोग जिलाधीश के सुरक्षाकर्मी पूर्ण तौर पर दे रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ एक शिकायत जिलाधीश से लेकर चंडीगढ़ प्रमुख सचिव तक ईमेल के माध्यम से पहुंचने की चर्चा खूब तेजी से हो रही है। फिलहाल, इन दोनों की करतूत ने एक बार फिर से ईमानदार सरकार का दावा करने वाली भगवंत मान सरकार तथा उसके सरकारी प्रशासन को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि सरकार तथा शासन करने वाले शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए उक्त ड्राईवर-सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कौन सी बड़ी कार्रवाई कर जनता के बीच कैसा संदेश पहुंचाते हैं।
एक दिन पहले एक नामी होटल में एक बड़ी कार में 2 अज्ञात आते है। भीतर जाकर शराब बाहर गाड़ी में सर्विस देने के लिए होटल मैनेंजर को जोर डालते है। काम तो 2 नंबर का था, इसलिए मैनेंजर ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। फिर आग बबूला जिलाधीश कार्यालय में खुद कर्मचारी होने का दावा करते हुए दोनों धौंस जमाना आरंभ कर देते है। इतना ही नहीं किसी बड़े पद् की सिफारिश करने की भी धौंस जमाते है, जब मैनेंजर को होटल के कर्मचारियों तथा अन्य का समर्थन मिलना है तो वे लोग वहां से रफूचक्कर होना ही बेहत्तर विकल्प समझते है। बताया जा रहा है कि इनकी करतूत होटल में लगें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। ऐसे में उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई से कोई भी उन्हें नहीं बचा सकता है।
पंजाब विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में किसी भी समय हो सकते है। समय सिर्फ चंद माह का रह चुका है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह से कोई जोखिम नहीं ले सकती हैं। ऐसा भगवंत मान सरकार ने सभी को लिखित आदेश जारी कर रखा हैं। दोबारा सत्ता में स्वप्न देख रही भगवंत मान सरकार ने तो ये भी तय कर रखा है कि अगर उनके मंत्रिमंडल या फिर सरकारी कार्यालयों से किसी मुलाजिम या अधिकारी की कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी लाजिमी कर दिया गया हैं। अब चूंकि, ये मामला कोई छोटामाेटा भी नहीं है, क्योंकि, कहीं न कहीं वर्तमान में अब भी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी या फिर बड़े बाबू अपने रुतबे की धौंस जमाकर किसी न किसी तरीके से आम जनता को परेशान करते रहते है। ऐसे में इस शिकायत में बड़ी कार्रवाई करना ही सरकार बेहत्तर विकल्प समझेंगी। ###USA###UK###CANADA###DC-OFFICE-TARN-TARAN###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

