18 लाख की रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टरों को इस तरह से पुलिस ने पकड़ा…जानेंगे, पुलिस अधिकारी की जुबानी

ARREST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.KAPURTHALA.

सुल्तानपुर लोधी के बरिस्टा कैफे मालिक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर कैफे के बाहर फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल के गैंग के छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। 

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद किए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी (डी) हरिंदर सिंह गिल और एएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 21 जून को कैफे मालिक के पास विदेशी व्हाट्सएप नंबर से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर बदमाशों ने कैफे के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। बाद में सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली गई। पुलिस ने 24 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।###USA###UK###CANADA###GANGSTER-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes