SNE NETWORK.TARN-TARAN.
कस्बा फतेहाबाद में 50 लाख रुपये की रंगदारी न मिलने के कारण अज्ञात हमलावरों ने कपड़ा व्यापारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से व्यापारियों और आम जनता में दहशत का माहौल है। वारदात से जुड़ी सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पीड़ित व्यापारी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तेज जांच आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की।
कुछ दिन पहले फिरौती देने की धमकी दी गई थी
मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के जाने-माने कपड़ा व्यापारी महेंद्र सिंह के बेटे नवदीप सिंह को कुछ दिन पहले अज्ञात गैंगस्टरों/अपराधियों द्वारा फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती देने की धमकी दी गई थी। मांग पूरी न होने पर शाम को दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात नकाबपोश युवक दुकान के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। राहत की बात यह रही कि इस खूनी हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई
फायरिंग के समय दुकान के मालिक नवदीप सिंह वहां मौजूद नहीं थे। हालांकि, दुकान के भीतर मौजूद कर्मचारियों पर गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई, जिन्होंने काउंटर के पीछे छिपकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज से पूरा बाजार दहल उठा। घटना की भनक लगते ही डीएसपी हरिंदर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।###USA###UK###CANADA###TARN-TARAN-BREAKING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

