SNE NETWORK.FAZALIKA/FEROJPUR.
फाजिल्का जिले के सरहदी गांव तेजा रुहेला में जमीन के टुकड़े को लेकर 2 पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी जंग में बदल गया। इसमें देवर-भाभी की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। INJURED को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने खेत में लगी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे बर्बाद कर दिया और जब इसका विरोध किया गया, तो देवर-भाभी पर ही बेदर्दी से ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया।

गांव में उनकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन
मृतक राज सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और भाई चिमन सिंह ने बताया कि गांव में उनकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन है, जिसके पास पड़ोसी हरभजन सिंह की जमीन लगती है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन की सीमा (निशानदेही) को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उनकी जमीन में दाखिल होकर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया और खेत में लगी धान की फसल को रौंद डाला।

स्वर्णों बाई की बाजू टूट गई
मृतक राज सिंह की रिश्तेदार स्वर्णों बाई की बाजू टूट गई, जिनका इलाज फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस संघर्ष में दूसरे पक्ष का मुखिया हरभजन सिंह भी घायल हुआ है, जो अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।###USA###UK###CANADA###MURDER-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@


