SNE NETWORK.FARIDKOT/CHANDIGARH.
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झड़प के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर संबंधित DSP सतवीर सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बरनाला में शहर की सफाई को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नगर निगम द्वारा शहर में लगे कूड़े के ढेर हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज की जिससे कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए थे। बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मानसून के मौसम में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। एसडी कॉलेज के सामने स्थिति उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई थी।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

