POLITICS-NEWS…..चरम पर है पंजाब कांग्रेस की फूट….रुठों को मनाने में पार्टी हो रही हर बार नाकाम…अब नए लाला जी मंच पर करेंगे इन सबको एक साथ इकट्ठा…?

RAJA-WARRING-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में करीब 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थम नहीं रही है। फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि राजा वड़िंग सही काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के लोग वड़िंग से नाराज हैं।

लोगों में नाराजगीराजा वड़िंग

उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने कहा कि नए लोगों को टिकट देना है। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नहीं कहा। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह वैद का कहना है कि घुबाया अपने पद से इस्तीफा दे दें। प्रधान का इस्तीफा मांगना अनुशासनहीनता है।

कल दिल्ली में एक सीक्रेट मीटिंग हुई

वहीं, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर कल दिल्ली में एक सीक्रेट मीटिंग हुई। जिसमें प्रधान राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा मौजूद थे। यह मीटिंग कांग्रेस हाईकमान के कलह खत्म करने के लिए नियुक्त किए डिजाइनबॉक्स्ड कंपनी के नरेश अरोड़ा ने कराई थी।

यह मामला लोगों की राय और पार्टी के फ्यूचर का हैचन्नी

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में राजा वड़िंग ने दोटूक कह दिया कि मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं लेकिन सब मेरे साथ हाईकमान के पास चलो। इस पर चन्नी ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से कोई एतराज नहीं है। यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पंजाब में लोगों की राय और पार्टी के फ्यूचर का है।

बिट्‌टू ने कांग्रेसियों को भाजपा में आने का ऑफर दिया

हालांकि सांसद सुखजिंदर रंधावा ने किसी तरह के पद को लेकर साफ किया कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए। हमारी एक ही प्रायोरिटी है कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने। उधर, भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कांग्रेसियों को भाजपा में आने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एक जिला प्रधान कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की शिकायत कर रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। कांग्रेस वाले भाजपा में आ जाओ, यहां मान सम्मान सब मिलेगा।

डिजाइनबॉक्स्ड कंपनी के नरेश अरोड़ा, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

डिजाइनबॉक्स्ड कंपनी के नरेश अरोड़ा, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

बघेल 10 दिन के दौरे पर चंडीगढ़ पहुंच गए

भूपेश बघेल 10 दिन के दौरे पर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। वह रोजाना दो-दो जिलों में ब्लॉक प्रधान, ब्लॉक पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, 2022 में चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों, विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

नुकसान का सटीक आंकलन करेंगे

इन बैठकों में वह चन्नी और वड़िंग गुटों की वास्तविक ताकत और इस गुटबाजी से पार्टी को होने वाले नुकसान का सटीक आंकलन करेंगे। बघेल 10 दिन के दौरे की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को देंगे और उनकी यह फाइनल रिपोर्ट तय करेगी कि पार्टी हाईकमान चुनाव से पहले क्या फैसला करता है।

वड़िंग ने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह खारिज किया

वहीं राजा वड़िंग ने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि कहा- “हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान के तहत पहले से जिला-वार दौरे तय हैं। 9 दिनों में 18 जिलों का दौरा, कार्यकर्ताओं व जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि AAP की आईटी सेल झूठी सुर्खियां फैलाकर भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि “सूत्रों” के बजाय आधिकारिक कार्यक्रम और तथ्यों के आधार पर खबरें प्रकाशित करें।

इस बारे में बाहर बात न करें,पार्टी की बदनामी होगीजिला प्रधान बब्बू बराड़

वहीं फरीदकोट में पार्टीलाइन से हटकर धरना देने और जिला प्रधान को न बुलाने के विरोध में चन्नी के खिलाफ हाईकमान को शिकायत की गई है। फरीदकोट कांग्रेस के जिला प्रधान बब्बू बराड़ का कहना है कि उन्हें इस बारे में बताया ही नहीं गया। उनका कार्यक्रम 31 जुलाई को होना था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजा वडिंग को भी बताया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बाहर बात न करें। पार्टी की बदनामी होगी। बब्बू बराड़ ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में भूपेश बघेल को भी शिकायत दी है।###USA###UK###CANADA###CONGRESS-DISPUTE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes