SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में शनिवार एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और सड़क किनारे लगा पेड़ भी टूट गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार एक निजी स्कूल मालिक की बताई जा रही है। लापरवाही से हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं कार चालक ने कहा कि सड़क पर सीवरेज का होल खुला होने का टायर गिरने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वहीं चश्मदीदों ने कहा कि गाड़ी बहुत तेजी से आई और हादसा अचानक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।###USA###UK###CANADA###CAR-ACCIDENT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

