SNE NETWORK.AMRITSAR.
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से 31,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यात्री विदेशी मुद्रा को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था।
31,500 अमेरिकी डॉलर बरामद
बरामदगी के बाद यात्री और विदेशी मुद्रा को आगे की कार्रवाई के डीआरआई के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए 31,500 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।
डीआरआई मामले की जांच कर रही है
पूछताछ में सीआईएसएफ ने यात्री से विदेशी मुद्रा अपने साथ ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा को डीआरआई के हवाले कर दिया गया। फिलहाल यात्री की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। डीआरआई मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी मुद्रा का स्रोत क्या है। इसे किस उद्देश्य से विदेश ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसी संगठित तस्करी गिरोह या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।###USA###UK###CANADA###DRI-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

