SNE NETWORK.LUDHIANA.

प्रोग्राम में नारेबाजी करते आशू समर्थक और बघेल गो बैक की टी-शर्ट पहनकर आए कांग्रेस वर्कर।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए।
समर्थन में नारेबाजी शुरू
गुरुनानक देव भवन में जैसे ही राजा वड़िंग व प्रभारी बघेल पहुंचे तो उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई। इस पर वड़िंग ने समर्थकों से व्यक्तिगत नारे लगाने की बजाय पार्टी के समर्थन में नारे लगाने की अपील की। इसके बाद पूर्व MLA सिमरजीत बैंस के समर्थकों ने कांग्रेस व वड़िंग के हक में नारेबाजी शुरू कर दी।
RSS के चमचे
यह देखकर पूर्व मंत्री के समर्थक भड़क गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। खास बात ये है कि इस बार पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को हाईकमान की फटकार के बाद उनके नहीं बल्कि यहां उनके करीबी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे करके उन्हें उकसाया। वहीं वड़िंग ने उन्हें RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा।###USA###UK###CANADA###CONGRESS-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

