RAILWAY-NEWS….कपूरथला रेल कोच कारखाना की धूम बंगलादेश तक…जानेंगे, उस देश के लिए कितने डिब्बे तैयार कर भेजे…?

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/KAPURTHALA/CHANDIGARH.

बांग्लादेश रेलवे के लिए पंजाब की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए 19 यात्री कोच रवाना कर दिए गए हैं। यह कपूरथला से बांग्लादेश तक जाएंगे। इस रेल कोच फैक्ट्री में बांग्लादेश रेलवे के लिए 200 आधुनिक ब्रॉडगेज यात्री कोच तैयार किए जाने हैं। इनमें से 19 कोचों के पहले रेक को मंगलवार को रोलआउट किया गया।

915 करोड़ रुपये का करार

भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग लंबे समय से जारी है। वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे की निर्यात इकाई राइट्स ने बांग्लादेश रेलवे के साथ 200 ब्रॉडगेज यात्री कोचों की आपूर्ति के लिए करीब 915 करोड़ रुपये का करार किया था। इस परियोजना के लिए यूरोपीय निवेश बैंक से वित्त पोषण किया गया है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद भारत को यह परियोजना मिली

वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद भारत को यह परियोजना मिली थी। परियोजना के तहत बांग्लादेश रेलवे को 104 एसी और 96 नॉन-एसी कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। इन आधुनिक कोचों का निर्माण कपूरथला स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। अनुबंध में केवल कोचों की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि डिजाइन से संबंधित विशेषज्ञता, स्पेयर पार्ट्स की सहायता और प्रशिक्षण भी शामिल है।

24 महीने की वारंटी का प्रावधान

आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए 36 महीने की अवधि तय की गई है जबकि इसके बाद 24 महीने की वारंटी का प्रावधान है। इससे पहले भी भारत बांग्लादेश को 120 ब्रॉडगेज एलएचबी यात्री कोच उपलब्ध करा चुका है। वर्ष 2015 में राइट्स और बांग्लादेश रेलवे के बीच समझौते के बाद कपूरथला की आरसीएफ ने इन कोचों का निर्माण किया था। वर्ष 2016 में इनकी खेप बांग्लादेश भेजी गई थी। इनमें एसी फर्स्ट क्लास स्लीपर, एसी चेयर कार, पेंट्री वाले नॉन-एसी चेयर कार, प्रार्थना कक्ष वाले नॉन-एसी चेयर कार और पावर कार शामिल थे।###USA###UK###CANADA###-INDIA-BANDLADESH-TRAIN-PROJECT-KAPURTHALA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes