BIG-NEWS…किराया बना जान पर आफत…..मालिक पर भाडे के टटूओं से कराया जानलेवा हमला..जानेंगे, क्या थी असल वजह….?

CRIME-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक के घर पर किराएदार द्वारा बुलाए गए अज्ञात युवकों ने  हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक घर के बाहर ईंटें बरसाता दिखाई दे रहा है। मामला जालंधर के किशनपुरा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से आरंभ कर दी। सीसीटीवी फुटेज को सबूत के आधार पर पुलिस ने अपने कब्जे में  ले ली हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस के जांच अधिकारी ने की। 

कैसे विवाद बढ़ा


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बकाया किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद किराएदार ने कुछ युवकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। युवकों ने मकान मालिक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें भी फेंके जाने की बात सामने आई है।###AUSTRALIA###CANADA###CRIME###NEWS###LUDHIANA###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes