वरिष्ठ पत्रकार.श्री हरगोबिंदपुर.गुरदासपुर।
एक पिता की दिल से यह इच्छा होती है कि वह अपने बेटे को सुखदायक जिंदगी दे सकें। इसके लिए पिता को रोजी-रोटी के लिए सात समंदर पार भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटता है। लेकिन, जब उसे पता चलता है कि उसका चिराग ही दुनिया से बुझ गया है तो दिल पर क्या बीतता है पिता से बेहतर कोई नहीं जानता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर से सामने आया। पिता कश्मीर सिंह दुबई से वापस घर लौटा तो बेटे तजिंदर सिंह का शव देख कर गम नहीं सहन कर पाया बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे तजिंदर की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 2 नामजद सहित कुल 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि, परिवार पुलिस कार्यप्रणाली से नाखुश है।
जानेंगे, क्या था पूरा मामला
तेजिंदर सिंह वाहन मैकेनिक था। उसे कुछ दिन पूर्व कार ठीक करने के बहाने पास के गांव के चार युवा अपने ले गए। देर रात तक तेजिंदर घर वापस नहीं आया तो परिवार ने इस बारे पुलिस को इतलाह की। अगले दिन सुबह एक इलाके में शव हासिल हुआ। पुलिस द्वारा पहचान किए जाने पर पता चला कि शव तेजिंदर सिंह का है।परिवार ने इस हत्या के पीछे गुरु साहिब सहित कुल 4 के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने गुरु साहिब तथा उसके अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अन्य को एफआईआर में अज्ञात के तौर पर शामिल किया। इससे परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ सवाल खड़े किए, इतना ही नहीं मालूम हुआ कि पीड़ित परिवार ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। ऐसे में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को कथित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। बताया जा रहा है कि बेटे और पुत्र की चिता एक साथ जली। क्षेत्र में माहौल काफी गमगीन बताया जा रहा हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ बहुत बुरा हुआ। बेटे के शव को देखकर पिता सहन नहीं कर पाया तो उनकी अस्पताल ले जाते मौत हो गई। जांच में जांच सामने आया है कि तेजिंदर की हत्या पैसे के लेनदेन की वजह की गई। परिवार के मुताबिक कुल चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही अज्ञात को नामजद कर लिया जाएगा। फिलहाल 2 की गिरफ्तारी हो पाई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। सभी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्हें हर हालत में इंसाफ दिलाया जाएगा। ###usa###uk###canada###gurdaspur###murder###news###

