SNE NETWORK.LUDHIANA.

सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई, जगजीत सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त (शुक्रवार) को पूरे पंजाब बंद रखने का ऐलान किया है।
यातायात को बंद करने का ऐलान
मोर्चे ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के सभी बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों और सड़क व रेल यातायात को बंद करने का ऐलान किया। मोर्चे ने लोगों से अपील की है कि बंद में सहयोग करें। उन्होंने सप्ष्ट कर दिया कि पंजाब के सभी मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की
उधर, कौमी मोर्चा के इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), वारिस पंजाब दे, दल खालसा, हवारा कमेटी सहित विभिन्न पंथक, किसान-मजदूर और सामाजिक संगठनों का खुला समर्थन मिला है। SGPC ने अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने आम जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि वो खुद ही अपने संस्थानों को बंद रखें ताकि किसी को भी जबरन बंद न करवाने पड़े।
बंद को व्यापक समर्थन मिला है
SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन देते हुए कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर पूरा पंथ एकजुट है। इसके अतिरिक्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’, हवारा कमेटी, दल खालसा और मान दल के अलावा मालवा व माझा क्षेत्र के कई किसान और मजदूर संघों ने भी बंद में सहयोग देने की बात कही है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
###USA###CANADA###TOMORROW###PUNJAB###BANDH###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###UK###IRELAND###SINGAPORE###

